फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी गुल्लरवाला के जवान को विदाई

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान शिव सिंह के शव का वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों सहित पंजाब पुलिस ने हवा में फायर कर सलामी दी।

अंतिम संस्कार में राजनीतिक दलों सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। उनके शव को चंडी मंदिर कालका कमांड से होते हुए पहले उनके पैतृक निवास गुल्लरवाला पहुंचाया गया। इसके उपरांत शव का पातालपुरी (कीरतपुर) साहिब में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उनकी चिता को उनके ताया के लड़के ने मुखाग्नि दी। बीते मंगलवार को जेएंडके गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप और कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के पांच जवानों में शामिल नालागढ़ उपमंडल के गुल्लरवाला गांव निवासी जवान शिव सिंह भी शामिल था। शिव सिंह 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए प्रयासरत सेना की ऑपरेशनल टीम के हिस्सा थे।

गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप सेना की मानी चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से वहां तैनात सेना के तीन जवान लापता हो गए थे और इसी टीम में शहीद शिव सिंह भी शामिल था।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के समय कर्नल संजय खरबंदा 95 ब्रिगेड स्टेन कमांडर कसौली, मेजर दिनेश शुक्ला, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन, सूबेदार संजीव, सूबेदार सुखदेव सिंह, नायब सूबेदार दलजीत, हवलदार मनमोहन के अलावा एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग, डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा, एसएचओ नालागढ़ जितेंद्र कंवर, नवनिर्वाचित विधायक लखविंदर राणा, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, गुल्लरवाला करसौली प्रधान प्रेम सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें