फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू स्कूल में पंजाबी, पहाड़ी गीतों पर मचाया धमाल

विज्ञापन
सुबाथू स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुबाथू में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। एमईएस जेई कसौली नरेंद्र सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत में छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की।   मुख्यातिथि नरेंद्र सूद ने कार्यक्रम का आगाज किया। रंगारंग कार्यक्रमों में छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी गीत पेश कर खूब धमाल मचाया। रोहड़ू जाना मेरी अमिए, फौजी मुंडा आई गिया छुट्टी, लच्छी लच्छी लोग ग्लांदे पर दर्शकों को खूब थिरकाया। प्रिंसिपल एनएस राजपूत ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  एसएमसी प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्कूल कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी के नेताओं को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए काफी औपचारिकताएं निभानी पड़ती हैं। इससे बच्चों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए भी पूरा समय नहीं मिल पाता। इसलिए समारोह में बच्चों के अभिभावकों और सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर मेधावी बच्चों में सुमन, लक्ष्मी, भावना, पूजा, लता देवी, दीक्षा, सुषमा, डिंपल, सोनिया, भावना शर्मा और कुसुम सहित अन्य छात्राओं को सम्मानित किया गया।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें