फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। भारतीय स्टेट बैंक सोलन के सौजन्य से भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान के तहत निबंध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में 35 और वादविवाद प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। लेखन स्पर्धा में श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षिका दूसरे स्थान पर रहीं। वादविवाद में मिजना ने पहला और रवीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक संजय कुमार सिंगला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सनातन धर्म स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
सोलन। सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में 21वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में संस्था के संरक्षक और संस्थापक स्वाधीन चंद्र गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर विद्यार्थी तनिषा,
वैष्णवी, हिमांशु, तमन्ना, पीयूष, दिव्या, गुंजन, निकिता, सरिता और अन्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या कांता शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावक और मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉ. वाशिष्ट, महासचिव डॉ. प्रेमलाल गौतम, कोषाध्यक्ष एचआर शर्मा, विद्यालय प्रभारी टीआर ठाकुर, अजय सूद और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें