फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के वार्ड आठ में जुटाया 112 यूनिट रक्त

विज्ञापन
नगर निगम बद्दी के वार्ड 8 स्थित अमरावती अपार्टमेंट क्लब हाउस में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्त - फोटो : पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्णँ राहुल सिंह अपने परिजन के साथ खड़े हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड आठ स्थित अमरावती अपार्टमेंट क्लब हाउस में रविवार को देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 112 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएसपी योगराज चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह एक ऐसी महान सेवा है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करती है। समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए रक्त संग्रहण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ मेडिकल टीम विशेष रूप से पहुंची थी। टीम की देखरेख में पूरी सुरक्षा और मानकों के साथ रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें