नगर निगम बद्दी के वार्ड 8 स्थित अमरावती अपार्टमेंट क्लब हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त
- फोटो : पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्णँ राहुल सिंह अपने परिजन के साथ खड़े हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड आठ स्थित अमरावती अपार्टमेंट क्लब हाउस में रविवार को देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 112 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएसपी योगराज चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह एक ऐसी महान सेवा है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करती है। समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए रक्त संग्रहण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ मेडिकल टीम विशेष रूप से पहुंची थी। टीम की देखरेख में पूरी सुरक्षा और मानकों के साथ रक्त एकत्रित किया गया।