फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन अस्पताल के बाहर खुले में फेंक दिए इस्तेमाल किए इंजेक्शन, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन अस्पताल के बाहर खुले में फेंक दिए इस्तेमाल किए इंजेक्शन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर लगा बायोमेडिकल वेस्ट का ढेर, संक्रमण का खतरा
सुध नहीं ले रहा अस्पताल प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उपयोग हो चुके बायोमेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने के बजाए अस्पताल के बाहर लगे डस्टबिन में ही फेंका जा रहा है। उपयोग की इन वस्तुओं में ढेरों सिरिंज, कैप, इंजेक्शन, रुई, दस्तानें और अन्य कई प्रकार का सामान बिखरा पड़ा है। इसे अस्पताल प्रशासन की ओर से ठिकाने लगाने की बजाए रास्ते में लगाए डस्टबिन और आसपास फेंका जा रहा है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन की पोल खुलती दिखाई दे रही है। मरीजों पर उपयोग की गई सिरिंज, दस्तानों, रुई, इंजेक्श्न, सूई, केनूला से संक्रमण ही नहीं बल्कि भयंकर बीमारी लगने का भय बना हुआ है। अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। मरीजों के इलाज के दौरान उपयोग की जा रही उक्त चीजों को खुले में फेंकने से अस्पताल के बाहर बड़ा ढेेर लगना शुरू हो गया है। इस ओर अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं गया है। अस्पताल में रास्ते पर लगे डस्टबिन ही नहीं बल्कि बाहर उपयोग हो चुकी खतरनाक चीजों के ढेर लगते जा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। अस्पताल में उपयोग में लाई इन सिंगल यूज डिस्पोजेबल वस्तुओं को नियम के अनुसार बायो वेस्ट की गाड़ी में डाला जाता है। इससे पहले भी अस्पताल से बाहर आने वाली नाली में सिरिंज, सूई, इंजेक्शन और कैप नाली में मिले थे।
विज्ञापन

निजी क्लीनिक फेंक रहे हैं बायो मेडिकल बेस्ट : डॉ. गुप्ता
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का परवाणू की एक कंपनी से सात लाख रुपये का टेंडर हुआ है। एक दिन छोड़कर बायो इंजीनियरिंग कंपनी की गाड़ी आती है जिसमें बायोमेडिकल वेस्ट भेजा जा रहा है। इस पर 60 हजार रुपये मासिक खर्च किया जा रहा है। वेस्ट को इकट्ठा करके रखा जाता है जिसे कंपनी की गाड़ी लेकर जाती है। रोजाना का रिकार्ड भी मेंटेन किया जा रहा है। इसकी नियमित चेकिंग की जा रही है। अस्पताल के बाहर निजी क्लीनिक वाले खुले में कचरा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें