फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर जिला भर में आयोजित हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण, पेंटिंग से दर्शाई महिलाओं की समाज में सहभागिता
विज्ञापन

महिला दिवस पर जिला भर में आयोजित हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। जिसमें बच्चों ने महिलाओं की समाज में भागीदारी और महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी सहभागिता को दर्ज करवा कर महिलाओं के बारे में जागरूक किया। बीएल सैंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन में महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचिका ने चंपा शर्मा को उनके ऊर्जा पूर्वक जीवन के लिए सम्मानित किया। इसी के साथ महिलाओं इंदु सागर, संतोष चतुर्वेदी, कुमुद शर्म , मीनाक्षी राव व 50 साल से ऊपर शीला कौशल, कांता कटोच, मंजू रघुवंशी, कमलेश, मीनू बहल सहित महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने महिला दिवस महत्वता पर प्रकाश डालते हुए गीत, नाटक व् नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल के चेयरमैन अशोक शर्मा जी ने सभी महिलाओ को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधक वीना बक्शी जी ने सभी बच्चों से कहा कि महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए स्कूल प्रधानाचार्य रुचिका ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास ,अनुशासन व् आत्मसम्मान जैसी भावना जागृत होती है। इस कार्यक्रम में अपूर्वा, वृंदा, शिवम, गौरी, अंकित, हर्षिता सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भाषण, लघु नाटिका, कविता के माध्यम से महिलाओं को बहुत सुंदर तरीके से पेश किया गया। साथ ही महिलाओं के समाज में योगदान की जानकारी प्रदान की। स्कूल की प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने कहा कि कोई भी नारी के बिना अपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नारी के बिना एक सशक्त जगत की कल्पना संभव नही है। इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, समीर गर्ग, पीयूष गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


डाइट ने मनाया महिला दिवस
सोलन के डाइट में महिला सशक्तीकरण समय की आवश्यकता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग, भाषण, लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार ने महिलाओं के योगदान बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी के बिना सब अधूरा है। इस मौके पर डॉ. गोपाल शर्मा, मोहन चौहान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

संस्था संरक्षिका ने महिला दिवस पर बुलाई विशेष सभा
नारी सम्मान के लिए समर्पित संस्था संरक्षिका ने महिला दिवस के मौके पर विशेष सभा आयोजित की। जिसमें अमरलता अवस्थी और डॉ. रश्मि पंडित ने एक परिचर्चा आयोजित की। सभा में शोभा, इंदु ठाकुर, चंद्रकला, मीना, सीमा, कुसुम, कमला, कविता, कमला बंसल, मिट्टू ने अपने विचार रखे। शोभा ने शीघ्र न्याय और कड़ी सजा के प्रावधान पर बल दिया।

धर्मपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
धर्मपुर के साईं बिलाइट इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें दिव्या, वंशिका, प्रांजल ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया कि सबको नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका वंदना ने सभी को महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामज में नारीयों का अपना एक स्थान है। कहा कि नारी के बिना सब कुछ अधूरा है।

टैगोर पब्लिक स्कूल में महिला दिवस की रही धूम
टेगौर पब्लिक स्कूल और रेडियो एफएम 90.4 के सौजन्य से एमएस पंवार संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देवांशी, कृति, रितका, अरनिशा ने नृत्य पेश किया। साथ ही सोनल, आक्षी, तान्या, रितिशा ने मदर टेरिसा, समीक्षा, विवेक, अंशुल, अरनव, प्रिया ने महिला दिवस के मौके पर अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ललिता पंवार ने कहा कि महिला दिवस की सार्थकता तभी है, जब लड़कियां हर जगह सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन


साईं इंटरनेशनल में मनाया महिला दिवस
साईं इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम रही। जिसमें प्री नर्सरी, दसवी के बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही तीसरी कक्षा के बच्चों ने महिला दिवस पर अपने विचारों को प्रकट किया। कार्यक्रम केे इस अवसर स्कूल के प्रबंधक रमिंद्र बावा ने समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें