फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू-कामली-कुमारहट्टी मार्ग की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू-कामली-कुमारहट्टी मार्ग की हालत खस्ता
विज्ञापन

आवाजाही में आ रही दिक्कत, आवाजाही से कतरा रहे स्थानीय लोग
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। वैकल्पिक मार्ग के तौर पर विकसित किए गए परवाणू-कामली-कुमारहट्टी मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। इस मार्ग पर सफर करने से स्थानीय ग्रामीण भी डर रहे हैं। सड़क पर कामली गांव और खडीन के बीच पड़ने वाला पुल लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से एक बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे के फोर लेनिंग कार्य के चलते शिमला और कसौली की ओर जाने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने परवाणू-कसौली रोड, चक्की मोड़-कुमारहट्टी मार्ग और परवाणू-कामली-कुमारहट्टी मार्ग को विकल्प के तौर पर विकसित करने के लिये 26 करोड़ की राशि केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी थी। इनमें करीब आठ करोड़ की राशि परवाणू-कामली-कुमारहट्टी रोड पर खर्च किए गए। इस रोड पर पर रोज लगभग 100 से ज्यादा वाहन जिनमें ट्रक, बसें, छोटे वाहन चलते हैं और लोग जान हथेली पर रख कर सफर करते हैं। बारिशों में रोड के साथ लगतीं पहाड़ियों से पत्थर गिरने लगते हैं। ज्यादातर मोड़ भी बहुत तंग हैं और पुल की पैरापिट टूट चुकी है। हल्की सी बारिश होने पर पुल पर लगभग लगभग छह इंच से ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाता है।
विभाग करेगा रखरखाव : एसडीओ
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एचआर ठाकुर ने कहा कि पुल का शीघ्र निरीक्षण किया जाएगा। इसके रखरखाव का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें