फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे ग्रामीण डाक सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार से नाराज है डाक सेवक
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग लागू न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
अखिल भारतीय पोस्टल ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। डाक सेवकों ने 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल से डाक सेवाएं प्रभावित होंगी। डाक सेवकों ने यह ऐलान सातवें वेतन आयोग को लागू न करने पर किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव मुकंद लाल वर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारी 28 महीने से केंद्र सरकार से सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर बार-बार मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के नुमाइंदे कुछ नहीं कर रहे। कर्मचारियों को मोदी सरकार ने सातवां वेतन नहीं दिया है। आरोप है कि मोदी सरकार ने बड़े पद पर बैठे कर्मचारियों को 1-1-2016 से सातवां वेतन दिया और छोटे पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को इससे वंचित रखा। बताया कि एक बार फिर रखी केबिनेट की बैठक में फाइल दोबारा जाएगी। यदि 16 मई को सातवें वेतन की मंजूरी नहीं मिली तो 22 मई को हड़ताल होना निश्चित है। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार से सातवां वेतन लेने के बाद हिमाचल के लगभग आठ से दस हजार ग्रामीण डाक सेवकों को एक अलग से आईआर भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें