फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हा जलाते सिलिंडर में आग, युवती झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़ में गैस चूल्हा जलाते वक्त सिलिंडर में आग लगने से एक युवती झुलस गई है। किराये के कमरे में रह रही युवती का कमरा जल गया और उसमें रखा सामान भी राख में बदल गया है। शुक्रवार रात हादसा पेश आया है। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। युवती नालागढ़ में एक कंपनी में काम करती है। युवती रमा देवी (24) निवासी दाड़लाघाट (अर्की) शुक्रवार रात को खाना बनाने लगी। उसने गैस चूल्हे को ऑन किया तो गैस सिलिंडर में आग लग गई। कमरे में भी आग लग गई। धुएं और कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग एकत्रित हो गए। पड़ोस में रहने वाले अग्निशमन नालागढ़ के फायरमैन रफीक मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिलिंडर को बाहर निकाला। युवती को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अग्निशमन विभाग को सूचित करने पर एक दल वहां पहुंच गया। दल ने आग को काबू किया लेकिन कमरे में रखा सामान जल चुका था। इसमें युवती के सर्टिफिकेट सहित जरूरी दस्तावेज, नकदी और सामान जल गया है। बताया जा रहा है कि युवती ने हाल ही में नया सिलिंडर रीफिल करवाया था।
विज्ञापन

....
दो लाख रुपये का हुआ नुकसान : विभाग
दमकल अधिकारी नालागढ़ हितेंद्र कंवर ने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसमें फायरमैन जमालुदीन, राजेंद्र सिंह, चालक अमर चंद, गृहरक्षक जवान कमलेश और फायरमैन रफीक मोहम्मद ने आग पर काबू पाया। कहा कि आग से कमरे में रखा करीब 2 लाख का सामान जलकर राख हुआ है। इसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर सहित अन्य कीचन का सामान और कपड़े हैं। युवती के करीब 7 हजार नकद और अन्य दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें