फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में साईकिल पर सवार होकर डाकिया बांटेगा डाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। डाकिया अब साइकिल पर डाक बांटने आएगा। भले ही आजकल चिट्ठी पत्री का चलन कम हो गया हो लेकिन सरकारी कामकाज और नौकरी से संबंधित सूचनाएं अभी भी डाक के जरिये ही प्रेषित होती हैं। डाकिये को इन चिट्ठियों को बांटने में पूरा दिन लग जाता है। लेकिन अब डाकियों की यह दिक्कत दूर होने वाली है। डाकियों को लघु उद्योग भारती की बरोटीवाला इकाई साइकिलें प्रदान करेगी। बरोटीवाला में इसकी शुुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला और आसपास के लोगों को डाक बांटने के लिए डाकिया अब साइकिल पर ही आएगा। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव अजय चौहान ने डाकिए कृष्ण लाल को सम्मान नई साइकिल प्रदान की। लघु उद्योग भारती बरोटीवाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव अजय चौहान और कोषाध्यक्ष विभोर कुमार ने बताया कि बरोटीवाला काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। डाकिये के पास कोई ऐसा साधन नहीं था कि जिससे वह सुलभ तरीके से डाक बांट सके। इस समस्या का लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई को पता चला तो यह साइकिल प्रदान की। डाकिये ने साइकिल लेने के बाद संस्था का आभार जताया वहीं बरोटीवाला डाकघर के पोस्टमास्टर ने इस पुनीत कार्य के लिए लघु उद्योग भारती बरोटीवाला का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें