अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
राजकीय उच्च विद्यालय पुरला (नालागढ़) में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। आईटीआई घुमारवीं के प्राचार्य अंशुल भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता हेडमास्टर रामपाल शर्मा ने की। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि अंशुल भारद्वाज ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
समारोह में शैक्षणिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें नेहा देवी, लवली धीमान, कुलदीप, मान सिंह, दीपक, रामप्रताप, लाल चंद, सपना, सीमा देवी, सौरव शर्मा, रीमा देवी, गुरबख्श सिंह, संजना देवी, विकास को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इसमें राम प्रताप को खंड व जिला स्तर पर कुश्ती में चयन पर विशेष रूप से पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्यातिथि आईटीआई प्राचार्य अंशुल भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य का अभिन्न अंग होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लें। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हरिराम, रामलोक, भागवंती, फूलां देवी, ज्ञान चंद, सुमन देवी, रचना देवी, बीडीसी रामपाल, अवतार सिंह, पंचायत प्रधान कमल चंद, उपप्रधान अश्वनी कुमार, भाग सिंह, सदाराम, रोशनी देवी, मीरा देवी, इच्छो देवी, कांशी राम, सीता राम, बंशीराम, प्रेम लाल, दसौंधी चंद, प्रकाश चंद, कुलदीप, राजेश, सीताराम, प्यारे लाल, कलो देवी, जमना देवी, सुषमा, ज्योति, मोनिका शर्मा, रामलोक, ज्ञान चंद, निक्कूराम, सुमन देवी, पे्रम लता, हेमलता, सुनीता देवी, बालक राम, सूर्यांश शर्मा, रामरतन, नानक चंद सहित स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।