फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दभोटा में 110 युवाओं ने किया रक्तदान

Sun, 05 Jan 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
युवा क्लब दभोटा की ओर से आयोजित  शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। संवाद
विज्ञापन
युवा क्लब दभोटा ने लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

चिकित्सक टीम ने रक्तदान को लेकर यया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। युवा क्लब दभोटा की ओर के गुरुपर्व के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 110 युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान गुरु कृपा ब्लड सेंटर रूपनगर की टीम ने रक्त एकत्र किया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक अरदास करके किया। खास बात यह है कि शिविर में युवाओं की सबसे अधिक भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान 36 वर्षीय जगपाल सिंह ने 100वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा महिला मोनू ने पहली बार रक्तदान किया। कर्ण सिंह, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, कृष्ण लाल, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह, संजीव कुमार, कृष्ण पाल, रोहित, भूषण कुमार, गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, जगदीप सिंह, हैप्पी, अर्शदीप समेत 110 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लड सेंटर से आए चिकित्सक नरबीर सिंह ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से दूसरों को ही नहीं बल्कि स्वयं को भी बीमारियों से बचाता है। रक्त से लोगों को प्लेट्लेट्स, रेड सेल व प्लाज्मा के रूप में जीवन दान मिलता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर युवा क्लब में जयपाल चंदेल, संगत सिंह, गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह, पंचायत प्रधान कर्णवीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें