संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। पंजाब के खन्ना जिले से घर से नाराज होकर निकला 11 वर्षीय बच्चा बद्दी पहुंच गया। इधर-उधर घूमते हुए बच्चे पर पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी। पूछताछ में उसने बताया कि वह 10 जून को घर से निकलकर बस के माध्यम से बद्दी पहुंचा था। पुलिस बच्चे को महिला थाना बद्दी ले गई और जांच के बाद उसके परिजनों का पता लगाकर संपर्क किया। सूचना मिलने पर बच्चे के माता-पिता थाना पहुंचे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सकुशल पाकर परिवार ने पुलिस का आभार जताया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।