फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में डायरिया से 11 लोग पीड़ित

Fri, 10 May 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह में 706 पहुंचा डायरिया का आंकड़ा
विज्ञापन

स्लम क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने का काम शुरू
आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर बांट रही क्लोरीन की गोलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में शुक्रवार को डायरिया से 11 लोग पीड़ित हुए हैं। अब परवाणू में डायरिया के 706 मामले हो गए हैं। शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के लिए आए डायरिया पीड़ितों में किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। स्वास्थ्य विभाग डायरिया मामलों पर पूरी नजर बनाए हुए है। हालांकि 30 दिन के बाद भी डायरिया मामले आना बंद नहीं हुए है। साथ ही डायरिया के फैलने का अभी तक ठोस कारण भी पता नहीं चल सका है।
आशा वर्कर की टीम घरद्वार पर जाकर लोगों को पानी उबाल कर पीने समेत अन्य बातें बता रही है। वहीं अब टीम ने स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना शुरू कर दिया है। घरों में क्लोरिन की गोलियां बांटी जा रही हैं। क्लोरिन के उपयोग करने की विधि पर भी लोगों को बताया जा रहा है ताकि लोग पानी की टंकियों में क्लोरिन की गोलियां डाल सकें। घरों में पानी की टंकियों की सफाई करने का आग्रह भी स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को डायरिया से 11 लोग पीड़ित आए। लोगों को आशा कार्यकर्ताओं की टीम जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी नजर बनाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें