फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिवाली पर घर पहुंचाने के लिए बीबीएन से चलीं 106 विशेष बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी और निजी बस संचालकों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

रविवार को भी जारी रहेंगी सेवाएं, मिलेंगी कई बसों की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दिवाली पर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में काम करने वाले कामगारों को घर पहुंचाने के लिए शनिवार को एचआरटीसी और निजी बस संचालकों ने 106 विशेष बसें चलाईं। यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को दिवाली के दिन भी विशेष बस सेवाएं जारी रहेंगी। इन बसों के संचालन से मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, जोगिंद्रनगर, बैजनाथ और ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले कामगारों को राहत मिली है।
बीबीएन में बाहरी जिलों से 43 बसें पहुंची हैं। ये बसें यात्रियों की मांग के अनुसार लगातार आवाजाही कर रही हैं। इसके अलावा नालागढ़ डिपो की ओर से अंबाला के लिए 22, दिल्ली के लिए छह और ऊना के लिए पांच विशेष बसें चलाई गई हैं। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर भी बसें रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन

30 निजी बस संचालकों ने भी दिवाली पर कामगारों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाई हैं। इन संचालकों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से विशेष परमिट लिए हैं। निजी बसें मुख्य रूप से अंबाला, चंडीगढ़ और ऊना के लिए संचालित की जा रही हैं, जबकि कुछ बसें कालका तक जा रही हैं। नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन गुप्ता ने बताया कि कामगारों को घर पहुंचाने के लिए 30 निजी बस संचालकों ने विशेष सेवाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि बाहरी जिलों से आईं 43 बसें नियमित रूप से यात्रियों को लेकर आवाजाही कर रही हैं। बसों में तेल भरवाने के बाद उन्हें दोबारा रवाना किया जा रहा है। डिपो की ओर से ऊना, अंबाला और दिल्ली के लिए 33 विशेष बसें चलाई गई हैं। निगम का प्रयास है कि कोई भी कामगार बस सुविधा से वंचित न रहे और सभी सुरक्षित घर पहुंचकर त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें