शूलिनी विवि में आठवां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने नवाजे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी विवि में आठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दीक्षांत समारोह में कुल 1,254 स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियों के साथ-साथ 105 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं। शैक्षणिक विशिष्टता को मान्यता देते हुए विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट छात्रों को 34 स्वर्ण पदक और असाधारण प्रदर्शन के लिए 20 योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बनने को कहा। राज्यपाल ने छात्रों को नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नशीली दवाओं का सेवन एक गंभीर खतरा है जो क्षमता को कम करता है, परिवारों को तोड़ता है और हमारे राष्ट्र को कमजोर करता है। इसके अलावा उन्होंने शूलिनी विवि की प्रतिबद्धता की सराहना की। चांसलर प्रो. प्रेम कुमार खोसला ने स्नातकों को बधाई दी। प्रो-चांसलर विशाल आनंद ने राज्यपाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उन्हें चुनौतियों को स्वीकार करने और समाज में सार्थक योगदान देने के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए कहा।