फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्यार में स्वास्थ्य शिविर का 103 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
स्यार में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करवाते स्थानीय ग्रामीण।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने किए लोगों के एक्स-रे व जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। स्यार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्र के 103 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभ उठाया। शिविर में लोगों के निशुल्क छाती के एक्स-रे किए गए और गैर संचारी रोग जांच (एनसीडी स्क्रीनिंग) के तहत रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और लंबाई की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मुकुल, हेमंत, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुराधा, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मीना शर्मा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण गौतम, आशा कार्यकर्ता अनीता गौतम, धनवंती, मीना, प्रेमा, निर्मला और कविता गौतम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें