पत्नी ने किडनी दान कर बचाई पति की जान
पंचकूला के निजी अस्पताल में किया सनावर के दंपती का किडनी ट्रांसप्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। धर्मपुर उपमंडल के सनावर में एक महिला ने अपनी किडनी दान कर पति की जान बचाई। सनावर स्कूल में कार्यरत राजीव को किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी। उनकी पत्नी रंजीता ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। उनका पंचकूला के अल्केमिस्ट अस्पताल में ट्रांसप्लांट किया गया। अल्केमिस्ट के प्रमाणित किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर की टीम में डॉ. नीरज गोयल, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन और कंसल्टेंट-यूरोलॉजी, डॉ. रमेश कुमार और डॉ. चरणजीत लाल सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी और डॉ. राजीव गोयल, एसआर कंसल्टेंट, यूरोलॉजी शामिल रहे। डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि डोनर से किडनी लेने की प्रक्रिया का उपयोग करके पूरा किया गया। इसके बाद ट्रांसप्लांट किया गया।