फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में 24 नए मामले पाए गए डेंगू पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियानों और दो उद्योगों को नोटिस देने के बावजूद बीबीएन में डेंगू पर लगाम नहीं लग सकी है। दिनोंदिन डेंगू का डंक लोगों को बीमार कर रहा है। नालागढ़ और बद्दी अस्पताल में डेंगू के एलीजा विधि से हुए टेस्टों में 24 नए रोगी डेंगू से ग्रसित हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत नालागढ़ में 14 और बद्दी में 10 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। बद्दी में एलीजा विधि से हुए 43 टेस्टों में 10 जबकि नालागढ़ में 28 टेस्टों से 14 नए मरीज डेंगू पॉजीटिव डिटेक्ट हुए हैं। बीबीएन के तहत बद्दी में 94 और नालागढ़ में 32 मामले डेंगू के प्रकाश में आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने टास्क फोर्स का गठन किया है जिसमें आठ टीमों के 40 सदस्य जागरूकता फैला रहे हैं। डेंगू का डंक रोज लोगों को जख्म दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के बावजूद बीबीएन में 126 मामले डेंगू के डिटेक्ट हो चुके हैं। जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग प्रयासरत है और जागरूकता अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें और पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बीबीएन में डेंगू के 24 नए मामले डिटेक्ट हुए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद डेंगू के प्रति जागरूक रहकर सफाई का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें