अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय देवठी में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वकील दवेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या उषा मित्तल ने की। वहीं, स्कूल इंचार्ज फूलाधर ने मुख्यातिथि और अन्य का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने नृत्य और भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमें अभय, राहुल, हर्षिला, सूर्यांश, प्रिजुला, दिपांशु और ऋषभ ने भाग लिया। इस अवसर पर मन्नत, तन्वी, अंवेशा, प्रियांशी, वंशिका, प्रियंका, दिया, निवृत्ति, दीक्षित, पीयूष, हिमांशु, हरजीत, काव्या, दिव्यांक और यमित ने समूह डांस की प्रस्तुति दी। इसके अलावा एक लघु नाटिका में अमर बलिदानी धर्मवीर हकीकत राय की देशभक्ति की कथा दर्शाई गई। इसमें मुख्य रूप से सात्विक, गौरव, कार्तिकेय, शुभम, अक्षित, निहाल, हर्षित और अन्य ने भाग लिया। इसके बाद स्कूल प्रधानाचार्या ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें मन्नत को स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। महक को बेस्ट डांसर, दयानंद सदन को बेस्ट सदन, दिपांशु को बेस्ट आज्ञाकारी छात्र, जबकि बेस्ट कक्षा नर्सरी को चुना गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।