दाड़लाघाट (सोलन)। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत सभी अनुभागों में 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता देशराज शर्मा ने दी। बताया कि विद्युत उपमंडल 132/11 केवी चमाकड़ी (दाड़लाघाट) में बिजली के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।