फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 101 यूनिट रक्त किया एकत्रित, 88 लोगों को दिया न्यूरोथैरेपी से उपचार

विज्ञापन
नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसायटी की ओर से  पट्‌टा महलोग में आयोजित शिविर में रक्दान करते हुए युवा-
विज्ञापन
नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी ने लगाया 28वां शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। पट्टा महलोग में नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक विशाल रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाया और कुल 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पीएनबी बैंक के समीप कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य जांच का भी प्रबंध किया गया था। श्रीकांत अस्पताल खेड़ा की डॉ. अंशु और उनकी टीम ने 88 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर की खास बात यह रही कि यहां लोगों ने आधुनिक न्यूरोथैरेपी का लाभ भी उठाया। सोसायटी की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि संस्था का यह 28वां रक्तदान शिविर था। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और आपातकाल में रक्त की कमी को दूर करना है। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, कृष्ण कुमार कसाना, राजन बांठ, गुरमेल सिंह, मानिक शर्मा, राज कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें