बद्दी महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी लापता बच्चे को खोज कर माता पिता को सुर्पूद करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बिलांवाली से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को महिला पुलिस ने खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बिलांवाली में झोपड़ी में रहने वाली सविता और विनोद चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र, 26 जनवरी की शाम को घर से लापता हो गया था।
बालक घर के आगे मैदान में खेल रहा था। लेकिन शाम को जब वापस नहीं आया तो उसकी मां उसे खोजने लगी लेकिन वह कहीं भी नहीं मिला। शुक्रवार देर शाम बालक की मां सविता ने महिला पुलिस थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णा देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और लापता बच्चे को की तलाश में टीम जुट गई।
पुलिस को सूचना मिली की दोपहर को सब्जी मंडी के समीप बसंत पंचमी की पूजा के लिए लगाए गए पंडाल में उसे देखा गया था। जिस पर पुलिस ने वहां पर जाकर पूछताछ की तो वह वहीं पर घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसे थाने लाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने की।