फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डुमैहर स्कूल के 10 छात्र राज्य स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की/सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। बरोटीवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल ने बास्केटबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के डीपीई राज कुमार पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डुमैहर स्कूल के कुल छह छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से पांच छात्रों प्रिंस ठाकुर, पारस ठाकुर, यतीश कुमार, सुमित कुमार और रोहित कुमार का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये सभी छात्र अब मंडी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यालय के पांच अन्य छात्रों का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो ऊना में आयोजित होगी। इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार खिलाड़ियों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें