सचित्र-
पंचायत घर ददाहू और पनार में वोट डालने की विधि से करवाया अगवत
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मध्यनजर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट से वोट डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को पंचायत घर ददाहू व पनार में करीब 75 मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया से अवगत करया। पंचायत स्तर पर इस बारे मेंं विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें मशीनों के माध्यम से लोगों की जिज्ञासाओं को दूर करके प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश ने बताया कि ददाहू पंचायत में 40 और पनार पंचायत में 35 मतदाताओं को वीवीपेट मशीन से वोट डालने की विधि से जागरूक किया गया। इसे लेकर नए मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर ददाहू पंचायत के सचिव रणबीर सिंह व पनार पंचायत के सचिव चमन लाल सहित पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद