भजन की शूटिंग उतराखंड के देहरादून में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भगानी पंचायत निवासी युवा गायक तरुण बंसल का रामराज भजन वीरवार को लांच हुआ। भजन में भगवान श्रीराम की महिमा भजन की शूटिंग उतराखंड के देहरादून में हुई है। वीरवार को पर्यटन विभाग के होटल यमुना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तरुण बंसल ने कहा कि मात्र सात वर्ष की उम्र से गीत व भजन गाने की रुचि पैदा हो गई थी। इस समय बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब में कक्षा 12वीं में शिक्षारत है। गायन के लिए परिजनों व दोस्तों ने खूब प्रोत्साहित किया। जिसके बाद बालाजी का झंडा फिर लहरा रहा, रामराज फिर आ रहा प्रथम भजन लांच हो रहा है। भगानी निवासी भजन के गायक तरुण बंसल ने कहा कि इस भजन की शूटिंग देहरादून में की गई है। वीरवार को लांच हुए इस भजन के गीतकार कर्मजीत सिंह मस्त और संगीत सागर पाल ने दिया है। संवाद