द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक खेल में भाग लेतेप्रतिभागी: संवाद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में एथलेटिकिज्म, टीमवर्क और स्कूल भावना का प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन न केवल प्रतियोगिता थी, बल्कि छात्रों के लिए सीखने का मौका भी मिला। इससे खेल भावना और टीमवर्क, अनुशासन, लचीलापन और सौहार्द बढ़ाने का मौका मिला। शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को सम्मानित किया गया।