फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डाॅ. बिंदल ने किया वेबसाइट का शुभारंभ

विज्ञापन
जिला भाजपा कार्यालय में वेबसाइट की लॉचिंग के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. राजीव बिंदल। 
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नई वेबसाइट का शुभारंभ जिला भाजपा कार्यालय नाहन में किया। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया, आईटी प्रकोष्ठ तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने rajeevbindalhp.in वेबसाइट को लॉन्च करते हुए कहा कि इस प्लेटफार्म के माध्यम से उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और डिजिटल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सरल व तीव्र माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया आज सबसे अधिक प्रचलित और प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आम जनता तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है। डॉ. बिंदल ने कहा कि सभी का दायित्व है कि समाज में सही और तथ्यपरक जानकारी ही प्रसारित की जाए। ऐसी किसी भी सूचना या सामग्री के प्रसार से बचना चाहिए, जिससे समाज, राष्ट्र या किसी व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य, जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया एवं आईटी की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें