पुरूवाला क्षेत्र में धुंध से पीली पड़ने लगी फसलें। संवाद
पुरूवाला (सिरमौर)। दून–पांवटा क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने और लगातार कोहरा–धुंध छाए रहने से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मौसम के इस असंतुलन का सीधा असर गेहूं, गन्ना, आम और पपीता जैसी प्रमुख फसलों पर पड़ रहा है। बारिश की कमी के कारण खेतों में नमी का स्तर गिर गया है, जिससे सिंचाई पर निर्भरता बढ़ गई है। कई किसानों के पास सीमित जल संसाधन होने से गेहूं और गन्ने की पैदावार प्रभावित हो रही है। पौधों का रंग पीला पड़ना शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर, सुबह–शाम घना कोहरा और धुंध बने रहने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। किसान रंजीत सिंह, शेर सिंह आदि का कहना है कि फसलों में नमी अधिक समय तक ठहरी रहती है, जिससे रोग और कीट लगने का खतरा बढ़ रहा है। संवाद