फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोग बनेड़ी पंचायत में फिर सूखा दूसरा पेयजल स्रोत

Mon, 14 Mar 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
धारटीधार क्षेत्र की भरोग बनेड़ी पंचायत में प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ स्कूल भरोग बनेड़ी में स्थित सदियों पुराना जल स्रोत सूख गया है। जबकि इससे दो दिन पूर्व शनिवार को बनेड़ी के मलावन गांव में बांवड़ी का पानी सूख गया था जिससे तीन गांव के लोगों पर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन



सोमवार को दूसरे पेयजल पेयजल स्रोत के सूखने से क्षेत्र के लोग गहरी चिंता में है। लोगों को पीने के पानी की चिंता सता रही है। सोमवार को आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता एसएस पुंडीर व कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार ने जन प्रतिनिधियों के साथ मलावन गांव में स्थित पेयजल स्रोत का दौरा करके जांच की, लेकिन पेयजल स्रोत के सूखने का पता नहीं चल सका।



सहायक अभियंता एसएस पुंडीर ने बताया कि हैंडपंप के पानी से मोटर लगाकर लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन दो दिन पूर्व मलावन गांव का जो पेयजल स्रोत सूखा है उसमें करीब डेढ़ से 2 इंच तक पर्याप्त पानी उपलब्ध था। विभाग अपने स्तर पर प्रयास कर पीने के पानी की आपूर्ति बहाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
नरेश कुमार
नाहन
-----
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें