देवका पुड़ला में वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान ग्रामीण। संवाद
सचित्र.
देवका पुडला में ग्रामीणों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कच्चा टैंक शाखा ने देवका पुडला में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें अग्रणी जिला प्रबंधक सुनोज कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को फिर से केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रबंधक गगन शर्मा ने जो लोग अभी तक बैंक से जुड़ नहीं आए हैं, उनको बैंक से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रकार की जमा और ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी। इसके अलावा साइबर ठगी पर भी सचेत किया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक देवेंद्र तोमर, नूतन देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद