संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में चल रहे 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मेकअप, स्टाइलिंग और स्किन केयर के गुर सिखाए गए। मुख्य प्रशिक्षिका एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी 35 महिलाओं को रविवार को डे-नाइट मेकअप, कॉर्पोरेट लुक, पार्टी मेकअप और एचडी ब्राइडल मेकअप का लाइव प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही अलग-अलग त्वचा प्रकारों की पहचान, ब्लीच, क्लीनअप, त्वचा के अनुसार फेशियल और मसाज की तकनीकें भी सिखाईं। संस्थान की संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया ने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं को हाथ-पैरों की ग्रूमिंग, मसाज, क्रिएटिव नेल आर्ट, आइब्रो को सही शेप देने और पेनलेस वैक्सिंग की प्रोफेशनल तकनीक का भी अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं ब्यूटी पार्लर शुरू कर स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी।-