फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टिपर और बाइक में टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक के समीप हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक पर टिपर और बाइक में टक्कर हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार निवासी उत्तर प्रदेश अपने साथी आकाश के साथ बाइक पर बद्रीपुर से बस स्टैंड जा रहे थे। भगवान परशुराम चौक पर टिपर और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें