फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन-कुम्हारहट्टी एनएच पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
कुम्हारहट्टी नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)

नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां आईटीआई के समीप एक ट्रक पहाड़ी से टकरा गया। गनीमत यह रही कि कोई अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया। हालांकि यह जांच का विषय है लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया लेकिन चालक ने सुझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया। इसके बाद ट्रक रुक गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह जिस समय हादसा हुआ उस समय एनएच पर ट्रैफिक भी अधिक रहती है। बताया जा रहा है कि ट्रक रेत लेकर राजगढ़ की तरफ जा रहा था।

उधर, जानकारी मिलते ही गुनूघाट पुलिस चौकी से टीम मौके पर पंहुची। एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें