फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अस्पतालों में आपदा के समय तैयारी का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद भवन नाहन में अस्पतालों में आपदा के समय जरूरी प्रबंध विषय पर पांच अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने कहा कि कार्यशाला में विशेषज्ञ स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषकर अस्पतालों में संभावित आपदा के दृष्टिगत एहतियात के तौर पर उठाए जाने वाले कदमों और प्रबंधों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


आपदा के समय राहत एवं पुनर्वास के अलावा प्रभावित लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अस्पतालों में जरूरी सावधानियां अपनाई जानी जरूरी हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी विभागीय प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सभी मिलकर स्वास्थ्य संस्थानों में आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित भवनों का निर्माण, आपदा के दौरान राहत एवं पुनर्वास और उपचार के लिए होने वाले कार्यों पर गंभीरता से विचार करें।
विज्ञापन


कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के करीब 60 प्रतिभागियों को डॉ. हरीश कुमार, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय जियो हैजार्ड सोसायटी और प्रणव सेठी डीपीआर एवं सीसीए विशेषज्ञ जियो हैजार्ड सोसायटी जानकारी देंगे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, पार्षदगण, स्वास्थ्य समेत दूसरे विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें