फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सार

पांवटा साहिब में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर सभी बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपाध्याय के विचारों को स्मरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने अपने बूथ नंबर 13 पुरुवाला-कांशीपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल महान विचारक, युगद्रष्टा और पथ प्रदर्शक रहे हैं। जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष बनने पर पहले महामंत्री बने थे। आज इन नेताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। विधायक ने कहा कि 109वीं जयंती पर पांवटा साहिब के सभी बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पवन चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान कलम सिंह, सुनील गुप्ता, धर्मपाल सिंह, अरविंद कश्यप, विजय शास्त्री, हर्ष चौधरी, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें