फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रानी का बाग में दो गाड़ियों के पहिये ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से शहरवासियों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामले में शातिरों ने रानी का बाग क्षेत्र में दो गाड़ियों से पहिये उड़ा लिए। एक गाड़ी के चारों पहिये गायब कर दिए, जबकि वहीं पास में खड़ी दूसरी गाड़ी का भी एक पहिया चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की यह हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। गाड़ियों को ईंटों के सहारे खड़ा किया गया था। जिस गाड़ी के चारों पहिये चोरी हुए हैं, उसके मालिक राकेश कुमार ने बताया कि चोरों की इस हरकत से उन्हें करीब 70 हजार रुपये का भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को सौंप दी है। इससे पहले भी शहर के नया बाजार में दिनदहाड़े दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हुई थी। इसके अलावा सिंचाई योजनाओं के पंप हाउसों से कीमती मोटर और केबल चोरी होने के मामले भी लगातार पुलिस के पास दर्ज हो रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ ही महीने पहले एक दर्जन के करीब वाहनों से बैटरियां चोरी की घटना भी सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्त को और अधिक पुख्ता किया जाए। उधर, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि वाहनों के पहिये चोरी होने को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें