नाहन के रानीताल में प्राचीन प्रतिमा स्थल जहां से प्रतिमा चोरी हुई।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक रानीताल बाग में स्थापित लोहे की मूर्ति को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। घटना बुधवार मध्यरात्रि की है। रानीताल बाग के चौकीदार को इसका पता वीरवार सुबह चला। चौकीदार ने इसकी जानकारी नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दी। बता दें कि रानीताल में लोहे की आठ मूर्तियां लगी हैं। इनमें एक मूर्ति चोरी हो गई। इस बारे में अभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कंवर मूर्ति चोरी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।