नेनीधार में 25 नवंबर से होगी शिरगुल देवता की शांतसंवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। ट्रांसगिरी क्षेत्र की नेनीधार पंचायत में इष्टदेव शिरगुल महाराज की शांत रविवार को 12 गांवों की खुमली आयोजित की गई। बैठक में शांत महायज्ञ की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शांत का आयोजन 25 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगा। बैठक में नेनीधार, धिराईना, खदरारी, भोहड़, शखोली, थुंबारी, खड़कांह, खाड़ी, कलोग, रास्त, चाकला-कठोला, देवथल और खूबियार सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। बैठक में मौजूद अमित ठाकुर ने बताया कि शांत महायज्ञ में शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र के जौनसार-बावर से हाजा दशोऊ और रेणुका क्षेत्र के दाई भाई भी शामिल होंगे।