नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नाहन गौरव महाजन की अदालत में तरुण पाल जग्गी बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद आवेदक की ओर से जमानत याचिका आगे न बढ़ाने का फैसला लिया गया। सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि राज्य की ओर से दाखिल जवाब के मद्देनजर वह वर्तमान जमानत आवेदन पर आगे कार्रवाई नहीं करना चाहते और इसे वापस लेते हैं। इस संबंध में उनका बयान अदालत ने दर्ज कर रिकॉर्ड पर रख लिया। अदालत ने बयान के आधार पर जमानत आवेदन को वापस लिया हुआ मानते हुए खारिज कर दिया। संवाद