जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 10 सितंबर से
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 10 सितंबर को हिंदू आश्रम नाहन में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता और सचिव शिवानी अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता लड़के और लड़कियों की अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अडर-19 आयु वर्ग के लिए होगी।
इसके अलावा वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग की भी प्रतियोगिता होगी। लड़के और लड़कियों के लिए प्रतियोगिता शुल्क 200 रुपये, जबकि पुरुष और महिला के वरिष्ठ वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 100 रुपये पंजीकरण फीस देनी होगी।