आज के कार्यक्रम की खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग के मुकाबले में नव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि काव्या दूसरे स्थान पर रहीं। जिला सचिव संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले अभी जारी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोच मून के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।