संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत दाडों देवरिया और नारग में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एसडीएम ने जानकारी दी कि मतदान जागरूकता अभियान के तहत 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाडों देवरिया व नारग में लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाताओं से मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कहा कि अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा 4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण करवा सकते हैं। स्वीप के नोडल अधिकारी दिनेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरूक मतदाता है और मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार है।