संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा सूर्यांशी शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट ट्रॉफी जीतकर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें छात्रा सूर्यांशी शर्मा ने अंडर-15 के डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पीटीआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पांच छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसमें सूर्यांशी ने यह ट्राफी जीती।