विक्रमबाग स्कूल में बच्चों को आपदा से बचाव के गुर सिखाते आपदा प्रधिकरण सिरमौर से जुड़े कर्मी। स
सचित्र-
विक्रमबाग स्कूल में बच्चों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर
नाहन (सिरमौर)। नाहन शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विक्रमबाग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कंपनी-नालागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को आपदा से बचने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बेहतर आपदा तैयारी एवं सुरक्षा प्रतिक्रिया के लिए चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नालागढ़ से उपनिरीक्षक मनोज कुमार एवं उनकी अन्य 14 सदस्यीय टीम ने स्कूल प्रशासन/स्टाफ को प्राथमिक उपचार किट एवं आपदा जन-जागरूकता सामग्री भी भेंट की। इस मौके पर आपदा समन्वयक राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने इस कार्य के लिए टीम का आभार प्रकट किया।
-संवाद