नाहन (सिरमौर)। स्वर्णकार सभा नाहन की बैठक शुक्रवार को सभा के वरिष्ठ सदस्य जगमोहन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से गहनों पर जो एक्साइज ड्यूटी लागू की गई है उसे सरकार को जल्द वापस लेना होगा। यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो सभी स्वर्णकार अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
इससे पूर्व सभी ज्वैलर्स ने सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर रोष प्रदर्शन किया। बैठक में संघ के प्रधान संजीव वर्मा, चेयरमैन नरेश वर्मा, जगमोहन वर्मा, प्रवीण वर्मा, विजय वर्मा, मुनीश वर्मा, नवदीप वर्मा, सतपाल वर्मा, श्यामलाल खिंदड़ी, विशारद वर्मा, हेमंत खिंदड़ी, लाली चड्डा, राकेश वर्मा व राजन वर्मा सहित दर्जनों ज्वैलर्स मौजूद थे।