फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अत्तर सिंह और डॉ. अनिल भारद्वाज बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटी विकास मंच संगठन ने राज्य कार्यकारिणी का किया विस्तार
विज्ञापन

जिला और मंडल स्तर पर इकाइयों का होगा गठन : बीएन भारद्वाज
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। जनजाति समाज के हितों के लिए कार्य करने वाली पंजीकृत संस्था हाटी विकास मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है। गिरिपार क्षेत्र के लाखों हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति अधिकार दिलाने के लिए कार्य करने वाली इस संस्था ने जनजाति क्षेत्र में गांव-गांव तक अपना संगठन बनाने का भी निर्णय लिया है। कहा कि मंच जनजाति समाज के लोगों की आवाज को सरकार के माध्यम से हल करवाने के लिए सदैव कार्यरत रहेगा। हाटी विकास मंच की आमसभा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहन शर्मा को महासचिव संगठन, अत्तर सिंह तोमर और डॉ. अनिल भारद्वाज को महासचिव नियुक्त किया। अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान को मुख्य कानूनी सलाहकार, अधिवक्ता अनिल चौहान, अधिवक्ता रोहन तोमर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर, सह प्रवक्ता बलदेव सिंह समयाल व अक्षय शर्मा को सचिव बनाया गया है। केडी शर्मा, अर्जुन सिंह, पदम सिंह, कपिल ठाकुर, मामराज तिलकान और अरुण ठाकुर को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। हाटी विकास मंच के संस्थापक सदस्य एवं कोषाध्यक्ष बीएन भारद्वाज ने संगठन में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में जिला और मंडल स्तर पर इकाइयों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें