राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 8 और 9 अक्तूबर को होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। माता पदमावती एजुकेशनल सोसायटी नाहन के महासचिव सचिन जैन, स्कूल की निदेशक एवं प्रधानाचार्य देविंद्र साहनी ने यह जानकारी दी। 8 और 9 अक्तूबर को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता होगी। इसमें 30 से 40 विद्यालयों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। विद्यालय को टैलेटक्स के एलन परीक्षा केंद्र के रूप में भी चयनित किया गया है, जिसका आयोजन 5 अक्तूबर को होगा। इसमें उत्तर भारत के लगभग 300 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यह एक राष्ट्रव्यापी मंच है, जो छात्रों को प्रतिस्पर्धी स्तर पर अपने ज्ञान, कौशल और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करता है।