नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शमेशर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। वीरवार को टीम का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कुसुम लता कौशल ने बताया कि अडर-14 खेलकूद में छात्रों ने कबड्डी, शतरंज और वॉलीबाल में एक तरफा जीत हासिल की। शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा व गीता शर्मा और छात्रों की मेहनत का नतीजा है। शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक 36 अंक हासिल करके शमशेर स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट की ट्राॅफी प्रदान की गई।